Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news23 अप्रैल से रामराजा की नगरी में राम महोत्सव: कार्यक्रम में साधु,...

23 अप्रैल से रामराजा की नगरी में राम महोत्सव: कार्यक्रम में साधु, संत, कलाकार और राजनेता होंगे शामिल

निवाड़ी। बुंदेलखंड की अयोध्या कहलाने वाली रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में पंचम राम महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में साधु, संत, कलाकार और राजनेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रुद्राणी कला ग्राम और शोध संस्थान की देखरेख में किया जा रहा है। ओरछा राम महोत्सव 2026, प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक राजा बुंदेला के मार्गदर्शन और रुद्राणी बुंदेली कला ग्राम के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन बुंदेलखंड की संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, जिसमें बुंदेली कलाकारों को मंच दिया जाता है।

रुद्राणी कलाग्राम संस्थान के डायरेक्टर व कार्यक्रम आयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने राम महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय राम महोत्सव हम सब की चेतना से जुड़े श्रीराम के आदर्श व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास मात्र है। इस आयोजन में महामंडलेश्वर महाराज यतीन्द्रानंद, आदि योगी पुरी महाराज, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे, उप्र सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र शामिल होंगे। वहीं कुछ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और स्वामी चिदानंद सरस्वती जैसे कई बड़े संत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव को आमंत्रण

राम महोत्सव के आयोजक अभिनेता राजा बुंदेला ने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी न्योता भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 23 अप्रैल को उद्घाटन सत्र में आएं। अगर संभव हो तो 27 अप्रैल को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हों। महोत्सव में कई केंद्रीय मंत्रियों व विदेशी कलाकारों, स्टेज परफॉर्मर्स को भी आमंत्रित किया गया है। राजा बुंदेला ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव हम सब की चेतना से जुड़े श्रीराम के आदर्श व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास मात्र है। हम श्रीराम के दिखाए मार्ग का अनुसरण करके, एक बेहतर और संस्कृति समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं और इसी अवधारणा के साथ हमने अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव की शुरुआत की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन