Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news24 घंटे के व्यूज में 'आदिपुरुष' से पीछे रहा 'रामायणम्' का ट्रेलर

24 घंटे के व्यूज में ‘आदिपुरुष’ से पीछे रहा ‘रामायणम्’ का ट्रेलर

मुंबई: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। शानदार विजुअल्स, दमदार वीएफएक्स और भव्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। हालांकि, पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय फिल्म ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाने में यह पीछे रह गई। ऑनलाइन ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर पहले 24 घंटे में यूट्यूब पर ‘आदिपुरुष’ के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका।

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड बरकरार

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आदिपुरुष’ के हिंदी ट्रेलर को रिलीज के पहले 24 घंटे में 52 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। इसके अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी ट्रेलर को करोड़ों व्यूज मिले थे।

वहीं ‘रामायणम्’ के हिंदी ट्रेलर को पहले 24 घंटे में करीब 36.4 मिलियन व्यूज मिले। सभी भाषाओं को मिलाकर ट्रेलर की कुल व्यूअरशिप लगभग 45 मिलियन रही, जो ‘आदिपुरुष’ के आंकड़े से कम है।

टॉप-20 ट्रेलर्स की सूची में शामिल

हालांकि, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय फिल्म ट्रेलर्स की सूची में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। IMDb के अनुसार, यह ट्रेलर फिलहाल 19वें स्थान पर है और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)’ के ठीक पीछे है। महत्वपूर्ण ये है कि फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक 24 घंटे की आधिकारिक व्यूअरशिप का आंकड़ा जारी नहीं किया है।

सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय फिल्म ट्रेलर

पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले भारतीय फिल्म ट्रेलर्स की शीर्ष तीन स्थान इस प्रकार हैं-

  • सलार – लगभग 113.2 मिलियन व्यूज
  • KGF: Chapter 2 – लगभग 106.5 मिलियन व्यूज
  • पुष्पा: द रूल – लगभग 104.2 मिलियन व्यूज

कब रिलीज होगी ‘रामायणम्’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्’ इस साल 8 नवंबर, दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन