मुंबई: रणबीर कपूर ने सच्चाई और अच्छाई के अंत वाले बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अनजाने में उनकी जुबान फिसल गई थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
21 अक्टूबर को चेन्नई में अपनी फिल्म ‘रामायण’ के ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट और फुल-एल्बम लॉन्च पर रणबीर ने सफाई दी।
रणबीर बोले- गलती से ये बात कही थी
दरअसल, मंगलवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में रणबीर ने दशहरे का महत्व बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।
बयान के बाद सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
गौरतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं, लेकिन दशहरा कार्यक्रम में दिए उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया।
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘और भाई भगवान राम का किरदार निभा रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब रामायण देखने में डर लग रहा है।’
रणवीर ने मांगी माफी
चेन्नई में आयोजित ‘रामायण’ के कार्यक्रम में रणबीर ने कहा, मैं कल दशहरा कार्यक्रम में हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं। उस समय मेरी जुबान फिसल गई थी।
उन्होंने आगे कहा, मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी।
एआर रहमान के साथ काम का किया जिक्र
रणबीर ने अपनी बात समझाने के लिए संगीतकार एआर रहमान के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ में किए काम का भी जिक्र किया।
उन्होंने फिल्म के एक गाने की पंक्ति का हवाला देते हुए कहा, जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे।
रणबीर ने कहा, इसलिए मैं सच में माफी मांगता हूं।

