Friday, November 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में रैपिडो राइडर पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध...

इंदौर में रैपिडो राइडर पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर भाई को मारा थप्पड़

इंदौर:शहर में रैपिडो बाइक टैक्सी चालक पर 13 साल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी दोनों बच्चों को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।घटना सोमवार शाम विजय नगर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की छात्रा अपने छोटे भाई के साथ स्कीम-78 स्थित दादी के घर से सुखलिया स्थित अपने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी पर सवार हुई थी।

आरोप है कि रास्ते में चालक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी दोनों बच्चों को रास्ते में ही छोड़कर भाग निकला।

 रैपिडो एक्टिवा बुक की थी

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता है। दोनों अक्सर स्कीम-78 स्थित दादी के घर जाते हैं। वहां से परिवार का कोई सदस्य उन्हें सुखलिया स्थित घर छोड़ने जाता है।

सोमवार को परिवार के सदस्य व्यस्त थे। इसलिए दादी ने दोनों बच्चों के लिए रैपिडो से एक्टिवा बुक की थी। कुछ देर बाद सफेद रंग की एक्टिवा लेकर एक युवक पहुंचा। पहले छात्रा का भाई और फिर वह पीछे बैठ गई।

गलत तरीके से छुने का आरोप

दोनों बच्चों ने अपने बैग पैरों के सहारे रख लिए। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने कहा कि बैग की वजह से उसे एक्टिवा चलाने में परेशानी हो रही है। उसने बैग आगे रखने और छात्रा को बीच में बैठने के लिए कहा। छात्रा ने उसकी बात मान ली।

इसके बाद ड्राइवर ने छात्रा के पैरों को गलत तरीके से छुआ और चलती एक्टिवा पर खड़े होकर उसके ऊपर बैठने की कोशिश की। छात्रा पीछे खिसकी तो आरोपी ने उसे गाड़ी न हिलाने के लिए कहा। इससे परेशान होकर छात्रा ने विरोध किया और रास्ते में एक्टिवा रुकवा दी।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के भोपाल दौरे से पहले रैली-प्रदर्शन पर रोक, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आरोपी भाई को थप्पड़ मारकर मौके से फरार 

छात्रा के भाई ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया और मौके से भाग गया। घर पहुंचकर दोनों बच्चों ने माता-पिता को घटना बताई।

इसके बाद माता-पिता उन्हें लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन