Wednesday, August 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएक साथ मिलेगा अगस्त और सितंबर का राशन, 31 अगस्त तक होगा...

एक साथ मिलेगा अगस्त और सितंबर का राशन, 31 अगस्त तक होगा वितरण

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने पात्र हितग्राहियों को राहत देते हुए अगस्त और सितंबर महीने की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण करने का निर्णय लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उचित मूल्य की दुकानों से दोनों महीनों का राशन 31 अगस्त 2026 तक वितरित किया जाए। मंत्री ने कहा कि राशन सामग्री का शत-प्रतिशत उठाव 15 अगस्त तक पूरा कर सभी उचित मूल्य की दुकानों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के तहत पात्र परिवारों को 35 किलोग्राम गेहूं और चावल प्रति परिवार दिया जाएगा। वहीं प्राथमिकता परिवार श्रेणी के हितग्राहियों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम राशन उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों श्रेणियों के प्रत्येक परिवार को 1 किलोग्राम नमक भी प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में मध्यप्रदेश का बड़ा कदम, भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ

साथ ही मंत्री ने कहा कि राशन वितरण के दौरान पीओएस मशीन पर अगस्त और सितंबर दोनों महीनों के लिए अलग-अलग दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित परिवहनकर्ताओं के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानों तक समय पर राशन पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन व्यवस्था की निगरानी जीपीएस के माध्यम से की जाएगी।

वहीं खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को राशन सामग्री के प्रदाय और वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन