Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsटाइम्स स्क्वायर पर चमके रवि दुबे, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रूप ने जीता...

टाइम्स स्क्वायर पर चमके रवि दुबे, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रूप ने जीता वैश्विक दिल

वाशिंगटन। अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित लोकेशन टाइम्स स्क्वायर पर जब रवि दुबे की तस्वीरें विशाल डिजिटल बिलबोर्ड्स पर उभरीं, तो यह पल भारतीय मनोरंजन जगत के लिए गौरव का प्रतीक बन गया। यह खास ट्रिब्यूट उनके फैंस ने आयोजित किया, जो उनकी आगामी फिल्म रामायण में निभाए जा रहे लक्ष्मण के किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

‘लक्ष्मण’ अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

जानकारी के अनुसार, डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई गई झलकियों में रवि दुबे एक योद्धा और राजसी अंदाज़ में नजर आए, जिसने फिल्म के भव्य पैमाने और उनके किरदार की गहराई को उजागर किया। फिल्म में लक्ष्मण का किरदार आधुनिक तकनीक और दमदार विजुअल इफेक्ट्स के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह किरदार नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए और भी प्रभावशाली बनेगा।

इस अनोखे सरप्राइज पर रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि- “यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके और फैंस के बीच गहरे रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने अपने समर्थकों को परिवार बताते हुए इस सम्मान को जीवन के सबसे खास पलों में से एक बताया।”

ग्लोबल मंच पर भारतीय पौराणिक कथा की गूंज

रामायण के जरिए भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाएं अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसे वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर बड़े बजट और इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रभाव छोड़े।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन