Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsRBI करेगी नई करेंसी लांच

RBI करेगी नई करेंसी लांच

नई दिल्ली: देश में जल्द ही प्लास्टिक यानी पॉलीमर नोट देखने को मिल सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) नए दौर की करेंसी लाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई पहले ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा। अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो 2027 से इन्हें बड़े पैमाने पर जारी किया जा सकता है।

₹10 और ₹20 के नोटों से होगी शुरुआत

RBI शुरुआती चरण में ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों की टेस्टिंग करेगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी यदि ट्रायल सफल रहता है, तो 2027 से देशभर में पॉलीमर नोटों का फुल-स्केल रोलआउट शुरू किया जा सकता है। पुराने नोट भी चलते रहेंगे,पॉलीमर नोट आने का मतलब यह नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट तुरंत बंद हो जाएंगे।

RBI की योजना के अनुसार:

  • पॉलीमर और कागजी नोट कुछ समय तक साथ-साथ चलेंगे।
  • बदलाव चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
  • जब तक नए नोट पूरी तरह प्रचलन में नहीं आ जाते, तब तक पुराने नोट भी वैध रहेंगे।
  • RBI ने जारी किया ग्लोबल टेंडर

इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए RBI की नोट प्रिंटिंग यूनिट ने ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI)’ जारी किया है। यह टेंडर उन कंपनियों के लिए है जो पॉलीमर सबस्ट्रेट शीट तैयार करती हैं। इसी विशेष प्लास्टिक सामग्री पर नए बैंक नोट छापे जाएंगे। टेंडर के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 18 अगस्त तय की गई है।

क्यों खास होंगे पॉलीमर नोट?

पॉलीमर नोट पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ और सुरक्षित माने जाते हैं। इनकी प्रमुख खूबियां:

  • आसानी से नहीं फटते।
  • पानी, धूल और गंदगी से कम प्रभावित होते हैं।
  • लंबे समय तक उपयोग में बने रहते हैं।

एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स के कारण नकली नोट बनाना बेहद मुश्किल होता है।

कई देशों में पहले से इस्तेमाल

दुनिया के कई देशों में पॉलीमर नोट पहले से प्रचलन में हैं। इनमें शामिल हैं: ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम (UK), न्यूजीलैंड इन देशों में पॉलीमर नोटों को उनकी मजबूती और बेहतर सुरक्षा के कारण अपनाया गया है।

क्या है ‘Expression of Interest (EOI)’?

Expression of Interest (EOI) एक प्रारंभिक वैश्विक टेंडर प्रक्रिया होती है, जिसके जरिए किसी परियोजना के लिए योग्य और अनुभवी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे जाते हैं। RBI ने इसी प्रक्रिया के तहत पॉलीमर नोटों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को आमंत्रित किया है।

RBI की आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल पॉलीमर नोटों को लेकर RBI की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। यदि परीक्षण सफल रहता है, तो आने वाले वर्षों में भारतीय करेंसी सिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन