Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsGT के गढ़ में RCB ने मारी सेंध :पांच विकेट से जीता...

GT के गढ़ में RCB ने मारी सेंध :पांच विकेट से जीता फाइनल, लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। IPL 2026 फाइनल में RCB ने GT को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद पारी खेली।

आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए TATA IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ RCB ने लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीत लिया और चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस के बाद तीसरी टीम बन गई जिसने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

GT की पारी: वॉशिंगटन सुंदर का संघर्ष

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम RCB के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर मात्र 155 रन बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों पर 50 रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़े स्कोर नहीं बना सके।RCB की ओर से सलाम ने 3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके।

RCB की चेज: कोहली का जलवा

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत आक्रामक रही। विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनकी IPL फाइनल में यादगार उपलब्धि रही।टीम 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान राजत पटिदार की अगुवाई वाली RCB ने मैच को आराम से जीता। राशिद खान ने GT की ओर से 2 विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन