भोपाल: दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों और कोच की व्यवस्था की है। पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार इटारसी होकर अलग-अलग रूट पर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत देने के लिए नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
रेलवे के मुताबिक स्पेशल ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ, गोरखपुर और बनारस तथा पुणे से गोरखपुर और गाजीपुर सिटी के बीच संचालित होंगी। इन ट्रेनों के जरिए त्योहारों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे।
इटारसी होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
- 1. एलटीटी-मऊ स्पेशल (01123/01124)
ट्रेन 01123 प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 01124 प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 13 अक्टूबर से 22 नवंबर तक संचालित होगी। इटारसी में 01123 रात 11:56 बजे पहुंचकर 12:01 बजे रवाना होगी। वापसी की ट्रेन 01124 रात 2 बजे पहुंचेगी और 2:05 बजे रवाना होगी। - 2. पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01415/01416)
01415 का संचालन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक और वापसी में 01416 का संचालन 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक होगा। इटारसी में 01415 रात 9:10 बजे और 01416 दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी। - 3. एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल (01079/01080)
01079 ट्रेन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक और वापसी में 01080 ट्रेन 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। इटारसी में 01079 दोपहर 1:05 बजे और 01080 सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी। - 4. पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल (01431/01432)
01431 ट्रेन 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक और वापसी में 01432 ट्रेन 15 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इटारसी में 01431 रात 9:15 बजे और 01432 रात 1:10 बजे पहुंचेगी। - 5. एलटीटी-बनारस स्पेशल (01051/01052)
01051 ट्रेन 14 अक्टूबर से 19 नवंबर तक और वापसी में 01052 ट्रेन 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। इटारसी में 01051 रात 11:56 बजे और 01052 दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सरकार से पूछे सवाल?
सचखंड एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच
वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत देने के लिए 12715 नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस में 11 और 18 नवंबर 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इससे इन दोनों तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना ट्रेन की समय-सारणी के अनुसार बनाएं। आरक्षण और ट्रेनों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या पूछताछ सेवा का उपयोग करें।

