Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली CJP प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुई छात्रा की मौत की खबर...

दिल्ली CJP प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुई छात्रा की मौत की खबर अफवाह, हालत स्थिर लेकिन गंभीर

नई दिल्ली: दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान घायल हुई छात्रा की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छात्रा जीवित है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। हालांकि उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

प्रदर्शन में करीब 90 छात्र-छात्राएं हुए घायल

जंतर-मंतर के पास हुए प्रदर्शन के दौरान मची भगदड़ और पुलिस कार्रवाई में करीब 90 छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

जंतर-मंतर पर फिर जुटे Cockroach Janata Party के समर्थक, आज फिर संसद मार्च का ऐलान

आईसीयू में भर्ती है साक्षी

गंभीर रूप से घायल छात्रा की पहचान साक्षी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के शिव विहार की रहने वाली है और कंप्यूटर कोर्स की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर मची भगदड़ में गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

79 छात्रों को मिली छुट्टी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह तक 79 घायल छात्र-छात्राओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक छात्र ने डॉक्टरों की सलाह के विपरीत अस्पताल छोड़ दिया, जबकि 9 अन्य छात्र बिना अधिकारियों को सूचना दिए अस्पताल से चले गए।

फिलहाल गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी साझा न करें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन