बालाघाट। किरनापुर विकासखंड अंतर्गत पशु चिकित्सालय खारा में 31 जुलाई 2026 को 37 वर्ष 3 माह की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण समय तक अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. ए.एम.के. मेरावी के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष किरनापुर देवीचरण पारधी ने की।
समारोह में वक्ताओं ने श्री मेरावी के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पशुपालकों और ग्रामीणों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सभी ने प्रशंसा की तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में डॉ. दामेन्द्र गौतम, डॉ. श्वेता मानकर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रदीप मेश्राम, एल.एन. उड्के, आर.एल. हरदे, संजय बाहे, योगिता सोनकुसरे, कपूरचंद पांचे, दुर्गा पांचे, किरण बेदरे सहित विकासखंड किरनापुर के पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गौसेवक मित्र, ग्रामीणजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री डॉ.मेरावी का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन आत्मीय विदाई और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

