Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशविकास की हकीकत बयां,भोपाल का बस स्टैंड बदहाल अवस्था में

विकास की हकीकत बयां,भोपाल का बस स्टैंड बदहाल अवस्था में

भोपाल: सिंधी कॉलोनी (बैरसिया बस स्टैंड) क्षेत्र में बस स्टैंड और यात्री सुविधाओं की स्थिति लंबे समय से काफी जर्जर और बदहाल बनी हुई है। नियमित साफ-सफाई न होने के कारण बारिश के दिनों में यहां भारी कीचड़ और गंदगी का अंबार लग जाता है, जिससे यात्रियों और सामान लाने-ले जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानीय बस स्टॉप और प्रतीक्षालय रखरखाव के अभाव में बदहाल हैं और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाते हैं।

बस स्टैंड पर है सुविधाओं का अभाव

बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए उचित शेड, पीने का पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की कमी है। राजधानी भोपाल के सार्वजनिक परिवहन और प्रमुख बस अड्डों की ऐसी बदहाल स्थिति पर प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा ध्यान दिए जाने की लगातार मांग की जा रही है।

जिम्मेदार अफसरों पर उठ रहे सवाल

सिंधी कॉलोनी स्थित बेरसिया बस स्टैंड की तस्वीरें देखकर सवाल उठना लाजमी है क्या ये किसी गांव की सड़क है? नहीं! यह राजधानी भोपाल का बस स्टैंड है।बसों की आवाजाही के बीच कीचड़ से लबालब सड़क, जगह-जगह बड़े गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। स्थानीय क्षेत्र में सिंधी कॉलोनी और पुतलीघर के आसपास बस स्टॉप मौजूद हैं। अब देखना है—नगर निगम और संबंधित विभाग कब जागता है

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन