Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने रचा इतिहास, डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड समारोह में...

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने रचा इतिहास, डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड समारोह में जीते 4 बड़े सम्मान

बालाघाट। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा रायपुर में आयोजित ‘आभार मित्रों का’ थैंक्स गिविंग एवं डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। क्लब की इस उपलब्धि ने न केवल रोटरी परिवार बल्कि पूरे बालाघाट जिले को गौरवान्वित किया है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी को उनके प्रभावी नेतृत्व, सामाजिक सरोकारों और वर्षभर किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए डायनामिक प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब को जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (मीडिया), जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (स्प्लैश) और जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (युवा सेवा) सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुए।

क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन सी.ए. बलजीत सिंह छाबड़ा को रोटरी की प्रतिष्ठित युवा नेतृत्व परियोजना रायला (RYLA) के सफल संचालन और उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ रायला चेयरमैन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

वहीं क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं मेंटर रोटेरियन कमलजीत सिंह छाबड़ा को डिस्ट्रिक्ट स्तर पर सेवा परियोजनाओं, नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सेवा, नेतृत्व और टीमवर्क का मिला पुरस्कार

वहीं अध्यक्ष संदीप असाटी ने इस उपलब्धि को क्लब के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि वर्षभर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा, रक्तदान, युवा सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता जैसी अनेक जनहितकारी गतिविधियों के कारण क्लब को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल और क्लब मेंटर कमलजीत सिंह छाबड़ा के मार्गदर्शन को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा क्लब

क्लब मेंटर कमलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने हमेशा समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी सेवा, नेतृत्व एवं उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करता रहेगा।

रायला चेयरमैन अवॉर्ड प्राप्त करने वाले सी.ए. बलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना रोटरी का प्रमुख उद्देश्य है तथा यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

बालाघाट के लिए गर्व का पल

रायपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में क्लब की ओर से अध्यक्ष संदीप असाटी, मेंटर कमलजीत सिंह छाबड़ा, रोटेरियन रवि सचदेव और एडवोकेट विक्रम भूते उपस्थित रहे। सभी सम्मान प्राप्त करने के बाद क्लब सदस्यों ने इसे पूरे रॉयल परिवार और बालाघाट जिले की उपलब्धि बताते हुए समाज सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन