Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजन्मदिन पर सचिन पायलट ने साझा की सेना से जुड़ी यादें, सिख...

जन्मदिन पर सचिन पायलट ने साझा की सेना से जुड़ी यादें, सिख रेजिमेंट में सेवा को बताया गौरव का पल

जयपुर:कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के दिन को याद करते हुए पोस्ट किया है। पायलट ने टेरिटोरियल आर्मी की अपनी यूनिट 124 सिख रेजिमेंट ​का हिस्सा होने को गर्व की बात बताया है। पायलट को शनिवार को ही कांग्रेस ने पंजाब के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी दी है।

मुझे लेफ्टिनेंट के तौर पर कमिशन्ड किया

सचिन पायलट ने X पर लिखा- साल 2012 में इसी दिन मुझे तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह ने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमिशन्ड किया। पीछे मुड़कर देखें तो लगता है, केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम करते हुए कमीशन मिलना अपने आप में कई चुनौतियों और जिम्मेदारियों वाला अनुभव था।

अनुशासन और समर्पण के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं

पायलट ने आगे लिखा- लोगों की जिम्मेदारियों और सेना की सेवा के लिए जरूरी अनुशासन और समर्पण के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं था, लेकिन यह एक ऐसा सफर रहा है, जिसे मैंने बेहद गर्व और पक्के संकल्प के साथ पूरा किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन