Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहाकाल की शरण में सागर सांसद लता वानखेड़े

महाकाल की शरण में सागर सांसद लता वानखेड़े

उज्जैन। सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद लता वानखेड़े ने आज महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सांसद ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक समन्वय और सुचारु प्रबंधन के चलते प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं को सहज और व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल रहा है।

मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद वानखेड़े ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के दरबार में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उज्जैन संभाग की प्रभारी होने के नाते उन्हें समय-समय पर दर्शन का अवसर मिलता रहता है और आज एक बार फिर उन्होंने बाबा के दर्शन कर स्वयं को अभिभूत महसूस किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। यहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते सभी को सहज और बिना किसी परेशानी के दर्शन हो रहे हैं, जो प्रशासन की बड़ी सफलता है।

सांसद ने बाबा महाकाल के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे, किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन