Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसागर जहरीली शराब कांड: आरोपियों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 5 ठिकाने...

सागर जहरीली शराब कांड: आरोपियों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 5 ठिकाने चिन्हित

सागर: बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन ने आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और चिन्हित मकान व गोदामों पर बुलडोजर चलाया। इन संपत्तियों को कथित अवैध शराब कारोबार और अतिक्रमण से जोड़कर जांच की जा रही है।

तीन टीमें कार्रवाई में जुटीं

प्रशासन ने कार्रवाई के लिए तीन विशेष टीमें बनाई हैं। खुफिया जानकारी और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर संपत्तियों की पहचान की गई है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पांच स्थानों पर कार्रवाई

अब तक पांच जगहों को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें कांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे चंद्रभान राजपूत, मनीष लोधी और आशीष साहू के मकान, गोदाम और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

प्रशासन के अनुसार, दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : तेलंगाना में 200 करोड़ की जमीन पर सियासी घमासान, KTR ने रेवंत सरकार से पूछे सवाल; निलंबित विधायक राज्यपाल से मिले

अवैध शराब कारोबार पर सख्ती

जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन