Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसलमान खान फायरिंग केस: अनमोल बिश्नोई ने मुंबई कोर्ट में सरेंडर की...

सलमान खान फायरिंग केस: अनमोल बिश्नोई ने मुंबई कोर्ट में सरेंडर की मांगी अनुमति

मुंबई। अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर वर्ष 2024 में हुई फायरिंग मामले में वांछित आरोपी अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) की अनुमति मांगी है। अनमोल ने अदालत में दायर याचिका में कहा है कि वह निष्पक्ष सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होने के उद्देश्य से स्वेच्छा से कोर्ट के समक्ष पेश होकर मुकदमे का सामना करना चाहता है।

फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है अनमोल

सूत्रों के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई इस समय नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है। नवंबर 2025 में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े कथित आतंकवादी-गैंगस्टर गठजोड़ के मामले में गिरफ्तार किया था।

कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग

बता दें याचिका में कहा गया है कि एनआईए मामले में न्यायिक हिरासत में होने के कारण वह मुंबई की अदालत में बिना उचित आदेश के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकता। इसलिए तिहाड़ जेल प्रशासन के नाम प्रोडक्शन वारंट जारी किया जाए, ताकि उसके आत्मसमर्पण को औपचारिक रूप से दर्ज किया जा सके और आवश्यक रिमांड की प्रक्रिया भौतिक या वर्चुअल माध्यम से पूरी की जा सके।

अभियोजन पक्ष को नहीं होगा कोई नुकसान

वहीं अनमोल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि यदि अदालत यह राहत देती है तो इससे अभियोजन पक्ष को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। इसके विपरीत, इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग की संभावना भी समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें-

‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा के साथ अनु कपूर की दमदार वापसी

तीन गवाहों के बयान हो चुके दर्ज

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि सलमान खान फायरिंग मामले की सुनवाई जारी है और उसकी अनुपस्थिति में अभियोजन पक्ष के तीन गवाहों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?

14 अप्रैल 2024 को दो बाइक सवार हमलावरों ने अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कथित तौर पर फायरिंग की थी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने इस मामले में मकोका लगाया और आरोप लगाया कि हमले की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रची थी।

इन आरोपियों पर चल रहा है मुकदमा

जानकारी अनुसार, इस मामले में शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल के अलावा सोनूकुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मामले के एक अन्य आरोपी अनुज कुमार थापन की पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन