Thursday, October 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनाना पाटेकर के निधन के बाद सलमान खान का बड़ा फैसला, कैंसिल...

नाना पाटेकर के निधन के बाद सलमान खान का बड़ा फैसला, कैंसिल किया ग्रैंड इवेंट

मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। करीब पांच दशक लंबे करियर में नाना पाटेकर ने अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

उनके निधन की खबर के बाद फिल्मी सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच शोक का माहौल है। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर भी एक खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर के निधन के बाद सलमान खान ने अपना एक बड़ा इवेंट कैंसिल कर दिया है। इस फैसले को नाना पाटेकर के प्रति सम्मान और शोक से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि, सलमान खान के इवेंट कैंसिल करने से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

हिंदी सिनेमा में एक युग का अंत

बेहतरीन एक्टर नाना पाटेकर के निधन से हिंदी सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। करीब 5 दशकों तक फिल्मी दुनिया में बतौर अभिनेता राज करने नाना की मौत से फिल्मी हस्तियों के दिल टूट गए हैं और हर कलाकार गम में डूबा हुआ नजर आ रहा है।

सलमान ने कैंसिल किया इवेंट

नाना पाटेकर की मौत की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच ये जानकारी सामने आ रही है कि सलमान खान ने नाना पाटेकर के निधन को जहन में रखते हुए 8 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले एक रियल स्टेट इवेंट को कैंसिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: परिंदा का अन्ना हो या क्रांतिवीर का प्रताप, पर्दे पर अमर हो गए नाना पाटेकर के ये 10 किरदार

नाना पाटेकर के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त की

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को एक फेमस रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ मुंबई बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में आयोजित होने वाले खास इवेंट में आज शाम 6 बजे शामिल होना था। कंपनी द्वारा आयोजित इस इवेंट में सलमान के आने को लेकर सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। लेकिन नाना पाटेकर के अचानक से हुए निधन के बाद सलमान ने इस इवेंट को रद्द कर दिया है। जो ये दर्शाता है कि दबंग सुपरस्टार अपने सीनियर एक्टर नाना पाटेकर के प्रति सम्मान की भावना रखते थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन