Tech: अगर आपको Samsung Galaxy S26 Ultra पसंद है, लेकिन इसकी कीमत बजट से बाहर लग रही है, तो इसे कम दाम में खरीदने का एक और विकल्प सामने आया है। Samsung अपने Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को Certified Re-Newed मॉडल के रूप में उपलब्ध करा रही है।
इस प्रोग्राम में पहले इस्तेमाल किए गए या कंपनी को वापस मिले फोन को जांच और जरूरी मरम्मत के बाद दोबारा बिक्री के लिए तैयार किया जाता है। Certified Re-Newed के जरिए ग्राहक कंपनी के फ्लैगशिप फोन कम कीमत में खरीद सकेंगे। फोन की जांच और टेस्टिंग के साथ कंपनी वारंटी मिलने की भी बात कही गई है।
नए फोन से कैसे अलग होगा Re-Newed मॉडल?
Certified Re-Newed फोन को दोबारा बेचने से पहले Samsung की तरफ से टेस्ट किया जाता है। जरूरत पड़ने पर खराब पार्ट्स को बदलने और फोन को साफ करने के बाद उसका पुराना डेटा हटाया जाता है। फोन में उपलब्ध नया Software Update भी दिया जाता है।
कंपनी के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर रिपेयर में Genuine Samsung Parts का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि Certified Re-Newed फोन सामान्य सेकेंड हैंड फोन से अलग होते हैं।
Galaxy S26 Ultra की कीमत ₹1.39 लाख
Galaxy S26 Ultra की शुरुआती लॉन्च कीमत ₹1,39,999 बताई गई थी, जबकि Galaxy S26 की शुरुआती कीमत ₹87,999 थी।
रिपोर्ट्स में Certified Re-Newed डिवाइस पर 85% तक की बचत की बात कही गई है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर Galaxy S26 Ultra सीधे 85% सस्ता मिलेगा। वास्तविक कीमत फोन के मॉडल, Storage, Condition और उपलब्ध Offer पर निर्भर कर सकती है।
Samsung की तरफ से प्रत्येक Certified Re-Newed Variant की अंतिम कीमत सामने आने के बाद ही यह साफ होगा कि ग्राहक वास्तव में कितनी बचत कर पाएंगे।
एक साल की Warranty भी
Certified Re-Newed Galaxy फोन के साथ 1 साल की कंपनी Warranty मिलने की बात भी कही गई है। इससे ऐसे ग्राहक आकर्षित हो सकते हैं जो सेकेंड हैंड फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन Warranty और फोन की Quality को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते।
इन डिवाइस को Samsung के Online Platform और Samsung Shop के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि उपलब्ध Model, Colour, Storage और Offers अलग-अलग हो सकते हैं।

