Saturday, October 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसंघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का जबलपुर प्रवास, शिक्षकों से किया संवाद...

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का जबलपुर प्रवास, शिक्षकों से किया संवाद और स्वयंसेवकों के अनुशासन को सराहा

जबलपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे, जहां उनका प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। पहले दिन उन्होंने जहां महानगर के मुख्य शिक्षकों और दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और कार्य पद्धति पर गहन संवाद किया, वहीं विजयनगर में 34 जिलों से आए 3 हजार से अधिक युवा स्वयंसेवकों के अनुशासित पथ संचलन ने शहर में संघ की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया।

शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को दिया संगठन का मंत्र

शनिवार को नरसिंह मंदिर परिसर और केशव कुटी में आयोजित बैठकों में डॉ. भागवत ने मुख्य शिक्षकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, शाखा विस्तार और सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। सुरक्षा कारणों से इन बैठकों में मोबाइल और मीडिया को अनुमति नहीं दी गई।

पीटी उषा ने की 20 मिनट मुलाकात

राज्यसभा सांसद और देश की उड़नपरी कही जाने वाली पीटी उषा दोपहर में केशव कुटी पहुंचीं और डॉ. भागवत से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की, जिसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गईं।

34 जिलों के 3185 युवाओं ने किया पथ संचलन

विजयनगर में हुए भव्य पथ संचलन में 16 से 32 वर्ष के 3185 स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाया। श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज से केशरवानी कॉलेज तक निकले इस संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: हमले के बाद टाइगर श्रॉफ ने बेचा 9 करोड़ का फ्लैट, मुंबई में की बड़ी प्रॉपर्टी डील

आज महाविद्यालयीन शिविर में करेंगे संवाद

प्रवास के दूसरे दिन रविवार, 25 अक्टूबर को डॉ. भागवत श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे और युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। 26 अक्टूबर को वे प्रांत कार्यकारिणी की बैठक लेकर प्रवास का समापन करेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन