नई दिल्ली: अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अभी 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है।
आप अपने बच्चे के नाम पर इस स्कीम में निवेश करके उसके लिए आसानी से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ खास नियम हैं। हम आपको उन नियमों के बारे में बता रहे हैं।
RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है
ये स्कीम रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD का ही एक प्रकार है। RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।
हर घर लखपति स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल से 10 साल तक रहता है। यानी आप 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं।
व्यक्ति अकेले या ज्वाइंट अकाउंट खोल सकता है
इसमें कोई भी व्यक्ति अकेले या ज्वाइंट अकाउंट खोल सकता है। वहीं 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम पर भी अकाउंट खोल सकते हैं, हालांकि ऐसा तभी होगा जब वो अच्छे से साइन कर सकता हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ खाता खोलना होगा।
ये भी पढ़ें: त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत: रानी कमलापति से गया, रीवा और दानापुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
ये है निवेश कर पूरा गणित
अगर आप 5 साल में 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको हर महीने अपने बेटे के नाम पर 1,420 रुपए जमा करने होंगे। वहीं अगर आप 10 साल 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो हर महीने 610 रुपए जमा करने होंगे। इस स्कीम में बच्चों को सामान्य नागरिक की कैटेगरी में रखा गया है।

