Monday, November 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदीपावली से पहले एक्शन में एसडीएम प्रियंका भलावी, सुल्तानगंज बाजार का किया...

दीपावली से पहले एक्शन में एसडीएम प्रियंका भलावी, सुल्तानगंज बाजार का किया औचक निरीक्षण

बेगमगंज: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। इसी कड़ी में एसडीएम प्रियंका भलावी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज बाजार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दशहरा मैदान में लगेंगी पटाखा दुकानें

निरीक्षण के दौरान बड़ा निर्णय लिया गया। अब तक पटाखा दुकानें बस स्टैंड के पास सोसायटी परिसर में लगती थीं, लेकिन इस बार इन्हें दशहरा मैदान परिसर में लगाने का फैसला किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे मुख्य बाजार में भीड़ का दबाव कम होगा और आगजनी जैसी संभावित घटनाओं को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: जीनियस अबेकस सेंटर का भव्य पुरस्कार समारोह संपन्न, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बाजार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसडीएम प्रियंका भलावी के साथ तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला, एसडीओपी आशुतोष त्यागी सहित स्थानीय प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने बाजार में आवागमन, सुरक्षा, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दीपावली पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन