Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsBRICS समिट का दूसरा दिन, PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे:वर्ल्ड लीडर्स का...

BRICS समिट का दूसरा दिन, PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे:वर्ल्ड लीडर्स का पहुंचना शुरू

नई दिल्ली: BRICS समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन है। PM मोदी भारत मंडपम पहुंच गए हैं। वर्ल्ड लीडर्स का भी आना शुरू हो गया है। आज ओपन मीटिंग होगी, जिसमें सदस्य देशों के नेता और दूसरे आमंत्रित देशों के प्रमुख शामिल होंगे। बैठक में BRICS से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

PM मोदी 7 देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे

इसके बाद PM मोदी 7 देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। समिट के पहले दिन डिनर का आयोजन किया गया। इसमें चीनी राष्ट्रपति और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस को छोड़कर सभी वर्ल्ड लीडर पहुंचे।अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद समिट में शामिल होने के बाद अपने देश लौट गए थे। वहीं, PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे।

ये भी पढ़े:ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार

BRICS देशों की अपनी कोई साझा करेंसी बनाने का प्रस्ताव नहीं

इधर भारत ने साफ कर दिया कि फिलहाल BRICS देशों की अपनी कोई साझा करेंसी बनाने का प्रस्ताव नहीं है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने कहा कि BRICS में स्थानीय करेंसी में आपसी व्यापार और भुगतान को बढ़ावा देने पर चर्चा जरूर चल रही है। इसका मकसद देशों के बीच व्यापार को आसान बनाना और लेन-देन की लागत कम करना है

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन