भोपाल में सनसनी: कोहेफिज़ा थाना क्षेत्र में कचरे के कंटेनर में मिले दो मासूम नवजातों के शव

शेयर करे

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र अंतर्गत कचरे के कंटेनर में मासूम बच्चों के शव मिलने से अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर हमीदिया मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। जहां उनका शव परीक्षण किया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं लगी है कि यह शव आखिर कहां से आए और इनकों किसने यहां पर फैंका है।

पुलिस की कार्यवाई

पुलिस के अनुसार, दोनों शवों को कब्जे में लेकर हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है, जहां इनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये शव कहां से आए और इन्हें किसने कचरे के कंटेनर में फेंका। जांच टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह घटना समाज में बढ़ते अपराधों और नवजातों के प्रति संवेदनशून्यता की ओर इशारा कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस मामले से इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।