किसानों के खातों में आने वाले हैं करोड़ों, सरकार देगी भावांतर की बड़ी सौगात

भोपाल। कर्ज और घाटे से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। सरकार करोड़ों रुपये सीधे खातों में भेजने जा रही है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा।
मध्य प्रदेश सरकार 7.10 लाख से अधिक सोयाबीन किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। विदिशा में आयोजित भावांतर भुगतान समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव 210 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
इन किसानों ने मंडियों में लगभग 17 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन बेचा था। बाजार भाव कम होने के कारण उन्हें नुकसान न हो, इसलिए भावांतर योजना के तहत सरकार अंतर की भरपाई कर रही है।
अब तक इस योजना के अंतर्गत तीन कार्यक्रमों में करीब 1300 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि यह योजना किसानों की आय को स्थिर रखने और उन्हें खेती के लिए प्रोत्साहित करने का मजबूत कदम है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि भुगतान की जानकारी समय पर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *