Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी, सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा...

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी, सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट,निफ्टी भी 50 अंक नीचे

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 100 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 73,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 50 अंकों की नरमी के साथ 22,700 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

SFC एनवायरनमेंटल का IPO आज से ओपन

वाटर ट्रीटमेंट और पर्यावरण समाधान के क्षेत्र से जुड़ी दिग्गज कंपनी SFC एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 313 से 330 रुपए तय किया है। निवेशक इस आईपीओ में 29 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: भारत Vs न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज; सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी भारत

सोमवार को शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुए

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.66 प्रतिशत और निफ्टी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स, एटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। जबकि, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन