बालाघाट: देश में बेहतर भविष्य के निर्माण में समाज की भागीदारी के उद्देश्य को लेकर आलोक संघ और छू लो आसमान किसने रोका है के द्वारा इस वर्ष जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम लांजी मुख्यालय भिलाई मार्ग पर स्थित एक निजी लॉन में संपन्न हुआ,इस कार्यक्रम में लांजी के एक इलाके से एमबीबीएस करने वाले दर्जनों छात्रों की संख्या की मौजूदगी गौरव मई पल रहा जहां प्रमुख रूप से क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे,पूर्व विधायक आमगांव महाराष्ट्र भेर सिंग नागपूरे रमेश भटेरे और प्रमुख मार्गदर्शक जीएसटी कमिश्नर भोपाल लोकेश लिल्हारे और अन्य लोगों के द्वारा प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किए और कामयाब होने के गुर सिखाये
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर किया गया
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक)और छू लो आसमान किसने रोका है के द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन लांजी में किया गया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती,वीरांगना अवंती बाई के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके किया गया यंहा दसवीं और बारहवीं के प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप बैग,मोमेंटो,प्रशस्त्री पत्र और अन्य पारितोषिक देकर मंच पर सम्मानित किया गया लेकिन पूरे कार्यक्रम में वह पल बड़ा ही गौरव मई रहा जब पता चला कि लांजी में खासकर भाडरा इलाके से विगत एक दशक में दर्जनों एमबीबीएस के छात्र डॉ बनकर निकले है और इस सत्र में भी आधा दर्जन छात्र एमबीबीएस करके निकले है ऐसे में जब डॉ बनने वाले इन छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया तो ये लांजी क्षेत्र को एक मिशाल के रूप में अलग ही पहचान मिली जो महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई जिले से आए अतिथियों और सामाजिक लोगों में गर्व से भर देने वाली बात बन गई जिसकी तारीफ करते लोग नहीं थके।
गौरतलब रहे कि लांजी क्षेत्र जिले के अंतिम छोर का इलाका है और पिछले कई दशकों में लांजी क्षेत्र शिक्षा के मामले अग्रणी रहा है और यह परंपरा आज भी कायम है खासकर लांजी क्षेत्र के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगे अंतिम छोर के बच्चे एमपीपीएससी, एस एस सी,सहित कई प्रतियोगिता परीक्षा में परचम लहराकर लांजी का नाम रोशन करते आ रहे है यहां खासकर एमबीबीएस बनने की प्रतिस्पर्धा ही कहेंगे कि दर्जनों बच्चे डॉक्टर बने हैं और अब यह मानो परम्परा बन गई है जिसमें अधिकतर गरीब परिवार के छात्र भी शामिल है जिनके द्वारा अभाव में भी अपनी इक्षाशक्ति से कामयाबी का प्रभाव दिखाने में कमी नहीं की ऐसे लांजी क्षेत्र में एक से बढ़कर एक उदाहरण भी देखने मिलते हैं।
मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार कर्राहे रहे
लांजी में आयोजित जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सैकड़ों छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में जिले और छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के लोग भी शामिल हुए यह मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार कर्राहे ने कहे कि ऐसे आयोजन से छात्रों का उत्साह बढ़ता है उनके समय शिक्षा अलग थी अब तकनीक,आधुनिकता और वस्तुएं आसान हो गई है वहीं प्रतियोगिता भी बढ़ी है ऐसे में कामयाब छात्रों की संख्या भी बढ़ रही है
विधायक कर्राहे ने पलकों से अपील किए कि बच्चों की प्रतिभा को पहचाने की उनकी किस क्षेत्र में दिलचस्पी है उस आधार पर बच्चों को कामयाब करे अपनी इक्षाओ के आधार पर बच्चों को मजबूर न करे नहीं तो आपका बच्चा न तो वह बन पाएगा जो आप बनाना चाहते हो या वह खुद बनना चाहता है, वहीं विधायक उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहे कि कम प्रतिशत बनाने वाले छात्र निराश न हो वे भी बेहतर कर सकते है ऐसे कई क्षेत्र है जहां वे खुद को कामयाबी की बुलंदियों पर लेकर जा सकते है
समारोह के मुख्य प्रवक्ता जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे रहे
प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य प्रवक्ता मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे ने कहे कि लांजी क्षेत्र शिक्षा के मामले में अग्रणी रहा है याह पालक बच्चों को पढ़ने पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है और बेहतर माहौल दे रहे है,इस क्षेत्र में छात्रों के द्रंड संकल्प के आगे गरीबी भी बाधा नहीं बनी है और यह आपने आप में खास है उन्होंने समाज में आडंबर और कुरीतियों में धन का व्यय न करते हुए अपने बच्चों को समाज और देश के बेहतर भविष्य निर्माण में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की ताकि सकारात्मक बदलाव आ सके लिल्हारे ने कई उदाहरण रखते हुए कहे कि बदलाव संसार का नियम है और हमें समाज में बेहतर भविष्य निर्माण के साथ बदलाव के गौरव गाथा का साक्षी बनना है
आलोक संघ और छू लो आसमान किसने रोका है संगठन के द्वारा नौनिहाल बच्चों से लेकर युवाओं के लिए लाइब्रेरी,कोचिंग,मार्गदर्शन कार्यक्रम,रोजगार मेला,खेलकूद गतिविधियां,नवोदय मॉक टेस्ट जैसे कई निःशुल्क प्रयास किए जा रहे है अब छात्रों के पास कामयाब होने के लिए कोई बहाना नहीं बचना चाहिए उन्होंने कहे कि वे और उनकी टीम गरीब बच्चों और अंतिम छोर तक पंहुचकर छात्रों के आत्मबल को बढ़ाकर उन्हें कामयाब करने की मुहिम पिछले कई वर्षों से चला रहे है और इसके बेहतर परिणाम भी आ रहे है

