मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का आज 61वां जन्मदिन है। शाहरुख के घर मन्नत में रिनोवेशन का काम जारी है। हालांकि हर साल की तरह कई फैंस मन्नत के बाहर पहुंचे।वहीं लॉरेंस गैंग की धमकियां मिलने के बीच मन्नत के बाहर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। मन्नत की दीवारों में प्रोजेक्टर स्क्रीन के जरिए शाहरुख खान की तस्वीर दिखाई जा रही है। बुर्ज खलीफा में लाइट्स के जरिए भी शाहरुख को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई हैं।
अगर दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसे
शाहरुख खान के बर्थडे से पहले ही मुंबई सी-लिंक में उनकी तस्वीर दिखाकर बर्थडे काउंट डाउन किया गया। शाहरुख खान ने खुद X अकाउंट से सी-लिंक की तस्वीर शेयर कर लिखा कि वो इसे देखने के लिए सीक्रेट ड्राइव पर निकले। उन्होंने लिखा, अगर दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसे। हमेशा इतना प्यार देने के लिए दिल से शुक्रिया। किंग साइज प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस फोटो को खिंचवाने के लिए चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा।
शाहरुख को दी बधाइयां
हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा में उनकी तस्वीर के साथ बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई हैं। शाहरुख की दुबई में बड़ी फैन फॉलोविंग है, जिसके चलते उन्हें हर साल इस तरह बर्थडे विश किया जाता है।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका: मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र वनडे सीरीज से बाहर
सुरक्षा कारणों से पिछले साल मन्नत नहीं पहुंचे शाहरुख
पिछले साल सिक्योरिटी कारणों से शाहरुख खान मन्नत नहीं पहुंचे। घर में पहले ही रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके चलते वो अलीबाग शिफ्ट हो चुके थे। उन्होंने सुरक्षा कारणों और क्राउड कंट्रोल न हो पाने का हवाला देते हुए फैंस से माफी मांगी थी।

