Friday, November 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की कमान शैलेश पाठक को, 3 साल के लिए...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की कमान शैलेश पाठक को, 3 साल के लिए नियुक्ति

भोपाल: मध्यप्रदेश में जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास को गति देने की तैयारी तेज हो गई है। मोहन सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के समेकित आर्थिक विकास के लिए गठित विशेष प्रयोजन साधन (एसपीवी) के उपाध्यक्ष पद पर शैलेश के. पाठक को नियुक्त किया है। वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), मुंबई में वरिष्ठ सलाहकार हैं।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किया। शासन के मुताबिक, पाठक का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। हालांकि, दोनों पक्षों की सहमति से इसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: फिलीपींस में PM मोदी और ट्रम्प की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मोदी बेहद सख्त इंसान

अधिकार और जिम्मेदारियां अलग से तय होंगी

शैलेश के. पाठक को जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए गठित एसपीवी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति का उद्देश्य कॉरिडोर के समेकित आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना है।

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपाध्यक्ष के कार्य, दायित्व और अधिकारों को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके लिए 10 नवंबर 2026 को जारी पूर्व आदेश का भी उल्लेख किया गया है।

नियुक्ति आदेश मध्यप्रदेश शासन के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने राज्यपाल के नाम से जारी किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन