Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; निफ्टी में 250...

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; निफ्टी में 250 अंकों की तेजी

मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 9 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 750 अंक उछलकर 72 हजार 350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी है और यह 22 हजार 450 के पार पहुंच गया है।बाजार में आईटी और FMCG सेक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख इंडेक्स में तेजी से निवेशकों की नजर बाजार की चाल पर बनी हुई है।

शेयर बाजार में तेजी की 3 वजहें…

1. ट्रम्प का मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर हमला न करने का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ किया है कि 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करेगा। दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक चल रही है। मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

ट्रम्प के बयान के बाद कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 103 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जबकि WTI क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है। कच्चा तेल सस्ता होना भारत जैसे आयातक देश के लिए पॉजिटिव है।

3. रुपया 23 पैसे मजबूत हुआ

RBI के संभावित दखल से शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे सुधरकर 96.65 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतें काबू में रहने से भारतीय रुपए की स्थिति में सुधार दिख रहा है, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 IAS-DANICS अधिकारियों के विभाग बदले गए

तिमाही नतीजों से TCS का शेयर 5% चढ़ा

TCS के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज शुक्रवार 9 अक्टूबर को इसके शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी है। ये आज 2170 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

दूसरी तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 12,075 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन