Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहीरा तलाशने निकली थी महिला, एक साथ मिल गए 4 बेशकीमती हीरे

हीरा तलाशने निकली थी महिला, एक साथ मिल गए 4 बेशकीमती हीरे

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना में हीरा तलाशने निकली झांसी की महिला की किस्मत अचानक चमक उठी। सरकोहा क्षेत्र की निजी खदान में काम के दौरान गुड्डी श्रीवास को एक साथ चार हीरे मिले। चारों हीरों का कुल वजन पांच कैरेट से ज्यादा बताया जा रहा है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

गुड्डी श्रीवास झांसी की रहने वाली हैं और लंबे समय से पन्ना में रहकर हीरा खदान में काम कर रही थीं। खदान में हीरा तलाशने के दौरान उन्हें एक साथ चार हीरे मिले। एक ही जगह पर चार हीरे मिलने की जानकारी से महिला और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

चारों हीरे हीरा कार्यालय में जमा

हीरे मिलने के बाद गुड्डी श्रीवास ने इन्हें अपने पास रखने के बजाय नियमानुसार पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया। अब चारों हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी के दौरान इनकी वास्तविक कीमत तय होगी। फिलहाल अनुमान के मुताबिक इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

बच्चों की पढ़ाई और घर पर खर्च करेंगी रकम

गुड्डी श्रीवास ने बताया कि वह पन्ना में रहकर हीरा खदान में काम कर रही थीं। एक साथ चार हीरे मिलने से वह बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि नीलामी से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर की जरूरतें पूरी करने में करेंगी।

ये भी पढ़ें :हाइवे पर दबंगई! बीच सड़क शख्स की छड़ी से बेरहमी से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल

पन्ना में कब बदल जाए किस्मत

पन्ना की हीरा खदानें लोगों की किस्मत बदलने के लिए जानी जाती हैं। यहां कभी मजदूर तो कभी खदान संचालक को खुदाई के दौरान बेशकीमती हीरे मिलते रहे हैं। अब गुड्डी श्रीवास को मिले चार हीरों की नीलामी का इंतजार है। नीलामी के बाद ही इनकी वास्तविक कीमत सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026
20 to 26 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन