महाराष्ट्र : ठाणे जिले की कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) के शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट एवं धक्का-मुक्की का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार, शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक रमेश म्हात्रे अपने कुछ सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किया गया।
वीडियो देखें –
https://www.instagram.com/reel/Dahhw5zOZVr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
वहीं घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद अस्पताल कर्मचारियों में रोष का माहौल है। कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

