Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसत्ता परिवर्तन की बात करने वालों पर शिवराज सिंह चौहान का निशाना

सत्ता परिवर्तन की बात करने वालों पर शिवराज सिंह चौहान का निशाना

भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में सत्ता परिवर्तन की बात करने वाले विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार सरकार बदलने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसके लिए झूठ फैलाया जा रहा है और जनता के बीच अलग-अलग तरह की बातें रखी जा रही हैं, लेकिन देश की जनता उनके इरादों को सफल नहीं होने दे रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में एक ऐसा समूह सक्रिय है, जो हर दिन सत्ता परिवर्तन का सपना देखता है। उन्होंने इसे ‘रिजीम चेंज गैंग’ बताते हुए आरोप लगाया कि यह समूह राजनीतिक माहौल बदलने के लिए साजिश रचता है और नए-नए नैरेटिव तैयार करता है। हालांकि, जनता के जनादेश के सामने उसकी कोशिशें सफल नहीं हो पा रही हैं।

चुनावी नतीजों का हवाला देकर विपक्ष को घेरा

शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कई चुनावों के नतीजों का जिक्र किया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत का उदाहरण दिया।

इसके अलावा गुजरात के निकाय चुनाव और असम, पश्चिम बंगाल तथा पुडुचेरी के उपचुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ये परिणाम जनता की सोच को दर्शाते हैं। उनके मुताबिक विपक्ष जिस तरह का राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, वास्तविक चुनावी नतीजे उससे अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में ABVP का जोरदार प्रदर्शन,कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ जुटे 200 कार्यकर्ता

शिवराज बोले- कल बताऊंगा क्यों नहीं गल रही दाल

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट में विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि गांव हो या शहर, युवा हों या आम नागरिक, जनता का मूड कुछ और है और रिजीम चेंज गैंग की स्क्रिप्ट कुछ और।

उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार चुनावी हार के बाद भी विपक्ष अपनी रणनीति पर विचार क्यों नहीं कर रहा है। शिवराज ने कहा कि रिजीम चेंज गैंग को आत्ममंथन करना चाहिए। इसके बाद भी यदि उन्हें समझ नहीं आता कि भारत में उनकी दाल क्यों नहीं गल रही है, तो वह अगले दिन इसका जवाब देंगे।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब यह देखना होगा कि शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अपने बयान के संबंध में क्या नई बात सामने रखते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन