Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशिवराज की मां की त्रयोदशी में जुटेंगे दिग्गज, राजनाथ-योगी और ओम बिरला...

शिवराज की मां की त्रयोदशी में जुटेंगे दिग्गज, राजनाथ-योगी और ओम बिरला आज भोपाल आएंगे

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को देश के कई वरिष्ठ नेता भोपाल पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने आएंगे।

भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में त्रयोदशी शांति भोज का आयोजन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है।

सुबह आएंगे योगी, शाम को पहुंचेंगे राजनाथ और ओम बिरला

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:55 बजे भोपाल पहुंचेंगे। उनका दोपहर 1:05 बजे रवाना होने का कार्यक्रम है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 4:40 बजे भोपाल पहुंचेंगे। दोनों के शाम 6:10 बजे रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित है।

कई राज्यों के कृषि मंत्री भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात 12:25 बजे भोपाल पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी सुबह 11:55 बजे पहुंचेंगे।

इसके अलावा हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय विठोबा भरणे, हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री किंजरापु अचन्नायडू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान की माताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से नेताओं के भोपाल पहुंचने का सिलसिला जारी है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन