Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशइमरजेंसी से आईसीयू तक कमियां,सिद्धांता अस्पताल का लाइसेंस रद्द

इमरजेंसी से आईसीयू तक कमियां,सिद्धांता अस्पताल का लाइसेंस रद्द

भोपाल : स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का पंजीयन और लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। सीएमएचओ की जांच में इमरजेंसी से आईसीयू तक 19 गंभीर कमियां सामने आईं।

जांच में क्या-क्या मिला

31 अगस्त 2026 के आदेश के अनुसार अस्पताल अब नए मरीज भर्ती नहीं कर सकेगा और चिकित्सा-नर्सिंग सेवाएं नहीं दे सकेगा। जांच टीम ने इमरजेंसी में जरूरी उपकरणों की कमी, डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता न होना, डायलिसिस यूनिट में नियमों का उल्लंघन, आईसीयू में लापरवाही, एक्स-रे व्यवस्था में खामी और फायर सेफ्टी में चूक पाई। अस्पताल को पहले 18 जून को नोटिस दिया गया था। जवाब के बाद जुलाई में भौतिक निरीक्षण हुआ। मध्य प्रदेश उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं नियम 1973 के तहत कार्रवाई हुई।

यह भी पढ़े – NHAI Toll Scam: ईडी की 14 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टोल वसूली

मरीजों और संचालन पर असर

लाइसेंस निरस्त होने से मौजूदा मरीजों के इलाज और अस्पताल के भविष्य पर सवाल उठे हैं। स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों में मानकों के पालन पर जोर दे रहा है। अस्पताल प्रबंधन पहले हाईकोर्ट जा चुका था।विभाग का रुख साफ है कि मरीज सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। निजी क्षेत्र में ऐसी कार्रवाइयां बढ़ रही हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन