Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदो दिन में चांदी ₹10,000 टूटी, सोना भी फिसला, जानें क्या है...

दो दिन में चांदी ₹10,000 टूटी, सोना भी फिसला, जानें क्या है वजह ?

नई दिल्ली। घरेलू बुलियन मार्केट में इस हफ्ते बड़ी हलचल देखने को मिली है। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। लगातार रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद अब निवेशकों की बिकवाली बढ़ने लगी है, जिसका सीधा असर गोल्ड और सिल्वर रेट्स पर दिखाई दे रहा है। खासतौर पर चांदी में आई भारी गिरावट ने बाजार को चौंका दिया है।

दो दिन में चांदी ₹10 हजार टूटी

India Bullion and Jewellers Association के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1 किलो चांदी की कीमत 5,296 रुपए गिरकर करीब ₹2.61 लाख पर पहुंच गई है। सिर्फ दो दिनों के भीतर चांदी करीब ₹10 हजार सस्ती हो चुकी है। इससे पहले जनवरी 2026 में सिल्वर ने रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। अब निवेशकों की भारी प्रॉफिट बुकिंग और कमजोर मांग के चलते बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है।

सोना भी फिसला

वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में भी गिरावट दर्ज हुई है। 10 ग्राम सोना आज 1,539 रुपए टूटकर करीब ₹1.56 लाख पर पहुंच गया। जनवरी 2026 में सोने ने ₹1.76 लाख का ऐतिहासिक स्तर छुआ था, लेकिन अब यह अपने हाई से लगभग ₹20 हजार नीचे कारोबार कर रहा है।

आखिर क्यों टूट रहे हैं गोल्ड और सिल्वर?

आमतौर पर युद्ध और वैश्विक तनाव के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आती है, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग दिखाई दे रही है।

1. कैश होल्डिंग बढ़ा रहे निवेशक

मिडिल ईस्ट में जारी जियोपॉलिटिकल तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच कई बड़े निवेशक अपने मेटल एसेट बेचकर नकदी जुटा रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोग लिक्विडिटी बनाए रखना चाहते हैं ताकि अचानक पैदा होने वाली आर्थिक परिस्थितियों से निपटा जा सके।

2. रिकॉर्ड हाई के बाद प्रॉफिट बुकिंग

जनवरी में सोना और चांदी दोनों ने ऐतिहासिक तेजी दर्ज की थी। ऐसे में बड़े ट्रेडर्स और फंड्स ने ऊंचे स्तर पर बिकवाली शुरू कर दी, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें नीचे आ गईं।

ज्वेलरी मार्केट पर भी असर

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण खरीदार फिलहाल इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं। हालांकि शादी और त्योहार सीजन से पहले रेट्स में आई गिरावट ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए राहत लेकर आ सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन