Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

नई दिल्ली। मौसम ने अचानक से करवट ली और पहाड़ी क्षेत्र में बफबारी शुरू हो गई। वहीं देश की राजधानी सहित मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का माहौल बन गया। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी और मध्यक्षेत्र में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही बारिश का अनुमान है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई क्षेत्रों में बारिश का असर देखा जा रहा है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जो जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी है। इसके चलते मैदानों में भी वर्षा और तेज हवाएं चल रही हैं।
वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ, बदरीनाथ और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई है। इस बदलाव का असर पर्यटन पर सकारात्मक पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे होटल कारोबार में तेजी आई है। आने वाले दिनों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन