Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsSpaceX IPO ने रचा इतिहास: Elon Musk बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

SpaceX IPO ने रचा इतिहास: Elon Musk बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे चर्चित टेक उद्यमी और उद्योगपति Elon Musk ने एक नया इतिहास रच दिया है। SpaceX के रिकॉर्डतोड़ IPO के बाद उनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 95 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गई है, जिससे वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, SpaceX ने नैस्डैक पर 150 डॉलर प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार शुरू किया। पहले ही दिन शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला और कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंच गया। IPO के जरिए कंपनी ने लगभग 75 बिलियन डॉलर जुटाए, जो इतिहास के सबसे बड़े IPO में शामिल है।

फोर्ब्स और अन्य वित्तीय रिपोर्ट्स के अनुसार, SpaceX की लिस्टिंग के बाद मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में 60 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई। उनकी नेटवर्थ लगभग 982 बिलियन डॉलर से बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

कितनी बड़ी है यह दौलत?

अगर कोई व्यक्ति हर घंटे 10 करोड़ रुपये खर्च करे, तब भी इलॉन मस्क की अनुमानित संपत्ति खत्म करने में कई वर्षों का समय लग जाएंगा। उनकी कुल दौलत करीब 95 लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही है, जो दुनिया के कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से भी अधिक है। तुलना करें तो यह संपत्ति लगभग पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव की संयुक्त अर्थव्यवस्था के बराबर या उससे अधिक मानी जा सकती है। इतना ही नहीं, दुनिया के 150 से अधिक देशों की वार्षिक GDP इलॉन मस्क की कुल संपत्ति से कम है। यही कारण है कि उन्हें आधुनिक दौर का सबसे प्रभावशाली और धनवान उद्यमी माना जा रहा है।

SpaceX की प्रमुख उपलब्धियां

  • रीयूजेबल (पुन: उपयोग योग्य) रॉकेट तकनीक विकसित की।
  • सैटेलाइट लॉन्च की लागत में भारी कमी लाई।
  • 2020 में पहला निजी मानव अंतरिक्ष मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
  • Starlink के माध्यम से वैश्विक इंटरनेट नेटवर्क तैयार किया।
  • मंगल ग्रह मिशन और डीप स्पेस प्रोग्राम पर तेजी से काम जारी।

इन्हीं उपलब्धियों ने SpaceX को दुनिया की सबसे मूल्यवान स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल कर दिया है।

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग

  1. Elon Musk – 1.1 ट्रिलियन डॉलर
  2. Larry Page – 300 बिलियन डॉलर
  3. Sergey Brin – 250 बिलियन डॉलर
  4. Jeff Bezos – 240 बिलियन डॉलर
  5. Mark Zuckerberg – 230 बिलियन डॉलर
  6. Larry Ellison – 230 बिलियन डॉलर
  7. Bernard Arnault – 190 बिलियन डॉलर
  8. Warren Buffett – 170 बिलियन डॉलर
  9. Steve Ballmer – 160 बिलियन डॉलर
  10. Jensen Huang – 150 बिलियन डॉलर
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन