Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में खास नियम! माता-पिता...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में खास नियम! माता-पिता भी रहेंगे साथ

इंग्लैंड। भारतीय क्रिकेट का नया उभरता सितारा वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया की टी-20 टीम में जगह बनाने वाले वैभव अब अपने पहले विदेशी दौरे के लिए तैयार हैं। लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले उनके लिए एक खास नियम लागू किया गया है, जिसके तहत वह भारतीय टीम के मुख्य ड्रेसिंग रूम में कपड़े नहीं बदल सकेंगे।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड में होने वाली टी-20 सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के साथ रहने, टीम मीटिंग में शामिल होने और मैच से जुड़ी सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति होगी। हालांकि, ICC और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सेफगार्डिंग प्रोटोकॉल के तहत उन्हें अलग चेंजिंग रूम उपलब्ध कराया जाएगा।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को वयस्क खिलाड़ियों के साथ साझा चेंजिंग रूम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती। इसी वजह से वैभव के लिए हर मैच स्थल पर अलग व्यवस्था की जाएगी।

माता-पिता भी रहेंगे साथ

बता दें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने युवा खिलाड़ी के मानसिक और भावनात्मक सहयोग को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि वैभव के माता-पिता पूरे दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे ताकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के माहौल में आसानी से खुद को ढाल सकें।

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे वैभव

वहीं वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में मौका मिला है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उन्हें कुल 7 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। क्रिकेट विशेषज्ञों की नजरें इस युवा प्रतिभा पर टिकी हुई हैं, जिसे भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

आयरलैंड सीरीज

  • 2 टी-20 मुकाबले

इंग्लैंड टी-20 सीरीज

  •  पहला टी-20 – 1 जुलाई | ले-स्ट्रीट
  • दूसरा टी-20 – 4 जुलाई | मैनचेस्टर
  • तीसरा टी-20 – 7 जुलाई | नॉटिंघम
  • चौथा टी-20 – 9 जुलाई | ब्रिस्टल
  • पांचवां टी-20 – 11 जुलाई | साउथेम्प्टन
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन