Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशतेज रफ्तार कार का कहर,दंपत्ति सहित एक युवक को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार का कहर,दंपत्ति सहित एक युवक को मारी टक्कर

ग्वालियर: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपत्ति सहित एक अन्य को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि कार, स्कूटी सवार दंपत्ति को रौंदते हुए एक दुकान में जा घुसी और स्कूटी सवार महिला कार के नीचे बुरी तरह से दब गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को उठाकर नीचे दबी महिला को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।घायलों में स्कूटी सवार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर हालत में महिला को किया दिल्ली रेफर

हादसे में महिला के शरीर में 8 मेजर फ्रैक्चर बताए गए हैं,घटना के दौरान युवती ड्राइव कार ड्राइव कर रही थी पूरी घटना चेतकपुरी रोड की बताई जा रही है वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है

पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया वहीं आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है पूरा मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन