Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, 5 की...

कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, 5 की हुई मौत

सुपौल: बिहार के सुपौल में मंगलवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बजरंगबली मंदिर के पास सड़क किनारे कीर्तन कर रहे लोगों पर तेज रफ्तार कार चढ़ गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना कटैया चौक के पास NH-327E पर हुई।

बता दे कि हादसे के समय मंदिर के पास करीब 30 से 35 लोग भजन-कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और अनियंत्रित होकर छह लोगों को कुचलते हुए करीब 50 मीटर आगे एक गैराज में जा घुसी।

ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर अचानक आए ट्रैक्टर से बचने के लिए कार चालक ने स्टेयरिंग मोड़ा। इसके बाद कार बेकाबू हो गई और कीर्तन कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। चश्मदीदों ने कार की रफ्तार करीब 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा बताई है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ लोग उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

3 की मौके पर मौत, 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक घायल का मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान तिलाई दास (65), राजू दास (50), सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह के रूप में हुई है।

पुलिस ने कार कब्जे में ली

हादसे की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सड़क सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सड़क किनारे मौजूद पेड़ों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू की है। वहीं, स्थानीय विधायक रामविलास राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

सुपौल डीएम की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन