Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसितारों ने छात्रों के आंदोलन को बताया ऐतिहासिक जीत

सितारों ने छात्रों के आंदोलन को बताया ऐतिहासिक जीत

मुबंई: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। छात्र आंदोलन का पहले दिन से समर्थन कर रहे बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इसे युवाओं की बड़ी जीत बताया। कई सितारों ने छात्रों के संघर्ष की सराहना की, जबकि कुछ ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया।

सरकार को झुकना पड़ा- प्रकाश राज 

अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छात्रों ने एकजुट होकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सोनम वांगचुक और आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है।

प्रियंका चोपड़ा ने की नई पीढ़ी की तारीफ 

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह जीत नई पीढ़ी की है। साथ ही उन्होंने ताली, दिल और भावुक इमोजी के जरिए अपनी खुशी भी जाहिर की।

अब जीत का जश्न मनाइए- वीर दास

कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की असली ताकत को फिर से जिंदा किया है। उन्होंने युवाओं से इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने की अपील की।

समय रैना ने दिया समर्थन

कॉमेडियन समय रैना ने अपने संक्षिप्त संदेश में लिखा ‘छात्रों को और ताकत मिले।’ उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अभिषेक बनर्जी ने एकजुट रहने का दिया संदेश 

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलते हुए नई पीढ़ी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है और मिलकर रहने से ही बदलाव संभव है।

विजय वर्मा ने पोस्ट से साधा निशाना

अभिनेता विजय वर्मा ने लगातार दो पोस्ट शेयर किए। उन्होंने फिल्मी अंदाज में सरकार पर तंज कसते हुए बदलाव को लोकतंत्र की जीत बताया। उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे।

सान्या मल्होत्रा ने पारदर्शिता की मांग उठाई

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

आयशा खान ने छात्रों के संघर्ष को सराहा

एक्ट्रेस और डिजिटल क्रिएटर आयशा खान ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और उसे सम्मान मिलना चाहिए।

रिद्धि डोगरा ने लोकतंत्र पर लिखा भावुक संदेश

अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने लंबा नोट साझा करते हुए लिखा कि लोकतंत्र लोगों की भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से जिम्मेदारी और समझदारी के साथ अपनी आवाज उठाने की अपील की।

स्वरा भास्कर ने इसे छात्रों की जीत बताया

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जंतर-मंतर से छात्रों के जश्न का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत है।

तिलोत्तमा शोम ने युवाओं को कहा धन्यवाद

अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छात्रों को बधाई देते हुए लिखा कि भारत के युवाओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है और उनका संघर्ष प्रेरणादायक है।

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकारों ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों की आवाज को लोकतंत्र की ताकत बताया। सोशल मीडिया पर इन प्रतिक्रियाओं के बाद यह मुद्दा लगातार चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन