संविदा कर्मचारियों का राज्यस्तरीय महासम्मेलन आज, बड़े ऐलान की उम्मीद

भोपाल । शुक्रवार को भोपाल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय संविदा महासम्मेलन में प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी जुटेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संविदा कर्मियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ कर सकते हैं।
राजधानी भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में आज राज्यस्तरीय संविदा अधिकारीदृकर्मचारी महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। संविदा संयुक्त संघर्ष मंच और संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के संयुक्त बैनर तले हो रहे इस विशाल सम्मेलन में प्रदेशभर से कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जिसके चलते संविदा कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
लंबे समय से नियमितिकरण, सेवा शर्तों में सुधार और सामाजिक सुरक्षा की मांग कर रहे संविदा कर्मचारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मंच से उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कुछ बड़े और सकारात्मक निर्णयों की घोषणा कर सकते हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, व्यवस्था और आवागमन को सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने विस्तृत प्रबंध किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *