Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsSTF ने पकड़ी नशे की फैक्ट्री पकड़ी, डेढ़ करोड़ का अवैध कफ...

STF ने पकड़ी नशे की फैक्ट्री पकड़ी, डेढ़ करोड़ का अवैध कफ सिरप जब्त

भोपाल। राजधानी के गांधीनगर इलाके में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी स्थित एक मकान में दो कमरों से अवैध कफ सिरप बनाने और पैकिंग का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने 700 से अधिक पेटियां, बड़ी संख्या में बोतलें और पैकेजिंग मशीनें जब्त की हैं। पूरे नेटवर्क और जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एसटीएफ की टीम ने गुरुवार देर रात करीब 12 बजे कार्रवाई शुरू की, जो शुक्रवार सुबह 3 बजे तक चली। मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां ‘ऑफ कफ’ नाम से अवैध कफ सिरप तैयार कर सप्लाई किया जा रहा था। मकान के अलग-अलग कमरों में नशीले सिरप से भरे कॉर्टन और पैकिंग सामग्री रखी मिली।

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गांधीनगर क्षेत्र से अवैध रूप से नशीले कफ सिरप की सप्लाई हो रही है। इसके बाद गुप्त निगरानी कर यह कार्रवाई की गई। खास बात यह रही कि स्थानीय गांधीनगर पुलिस को इस छापे की भनक तक नहीं लगी।

मौके से बरामद कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही पैकेजिंग मशीन और अन्य उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया है। जिस मकान में फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह किसी मालवीय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मकान मालिक से संपर्क नहीं हो सका था।

इसके पीछे कौन?

एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच की जा रही है कि अवैध कफ सिरप किन इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन