मानसा: पंजाब में एक बार फिर से मिली धमकी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। सोमवार को स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों से हड़कंप मच गया है।मानसा कोर्ट परिसर और चार स्कूलों को धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और प्रभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। वहीं पूरी सतर्कता के साथ इन सभी स्थानों की जांच की जा रही है
कोर्ट और 4 स्कूल निशाने पर
मानसा कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला एक ही शख्स है, जो पंजाब में अशांति फैलाना चाहता है। मानसा कोर्ट परिसर और चार सरकारी स्कूलों को धमकी मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित परिसरों में सुरक्षा बढ़ाते हुए तलाशी अभियान शुरू किया है। खबर है कि धमकी से जुड़ा एक पत्र हीरो कलां गांव में स्टेडियम निर्माण के दौरान मिला था। इसमें मानसा के कोर्ट परिसर के अलावा खीवा कलां, हीरो कलां और अतला कलां के स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस भर्ती में दर्दनाक हादसा, दौड़ के दौरान 23 वर्षीय युवक की मौत
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
एहतियात के तौर पर प्रभावित स्कूलों में छुट्टी घोषित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित सुरक्षा टीमें सक्रिय हो गईं। स्कूल परिसरों की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

