मुंबई: शेयर बाजार में आज गिरावट दज की गई है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी करीब 150 अंक नीचे है। ऑटो, फार्मा और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन
फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन हो गया है, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। 275 रुपए से 289 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए 702 रुपए करोड़ जुटाना चाहती है।
कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहल कल यानी 13 अक्टूबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़कर 73,034 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 359 अंक की बढ़त रही, ये 22,722 पर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें: पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी से निकाला गया ट्यूमर; 20 अक्टूबर तक कार्यक्रम रद्द
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए चिंता बढ़ा सकती है
भारतीय शेयर बाजार में आज 14 अक्टूबर को सुस्त कारोबार होते हुए नजर आ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए चिंता बढ़ा सकती हैं। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिले। जापान के निक्केई में 0.30 फीसदी और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.81 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।

