Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में भूचाल! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23,500 के नीचे-क्यों...

शेयर बाजार में भूचाल! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23,500 के नीचे-क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली: आज भी शेयर बाजार में लगातार गिरावट नजर आई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में उछाल और 20 में गिरावट दिखी। तेजी वाले शेयरों में सनफार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक शामिल रहे।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव का दिख रहा असर

पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों समेत अन्य वजहों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज बुधवार को एक बार फिर से बाजार गिरा है, इससे ऐसा लग रहा है कि निवेशकों में हाहाकार मच गया है। हालांकि, एक्सपर्ट इस गिरावट के समय को बाजार में निवेश करने या शेयरों की जमकर खरीदारी करने के लिए अच्छा मौका मान रहे हैं।

सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक लुढ़का

इस बीच आज सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक लुढ़का दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लाल निशान में 75,216.22 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,522.05 के लेवल पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 4.26 फीसदी की दिखी। यह लाल निशान में 1036.85 पर ट्रेड करते हुए दिखा।

8 सितंबर को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी

बीते कारोबारी सत्र यानी 8 सितंबर को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी थी। 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ अपने कारोबार को शुरू किया था। यह 9 बजकर 17 मिनट पर 75,811.62 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी गिरावट के साथ 23,743.10 पर खुला था। मंगलवार को मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 0.73 फीसदी यानी कि 555.23 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 75,577.58 पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.61 फीसदी यानी कि 144.05 अंक गिरकर 23,635.10 पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन