Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफ्रांस में शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज,कई स्थानों पर...

फ्रांस में शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज,कई स्थानों पर हुई हिंसक घटनाएं

पेरिस: फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सितंबर में शुरू हुआ यह विरोध अब देश के कई हिस्सों तक फैल गया है।

प्रदर्शनकारी छात्र स्कूलों में बढ़ती भीड़, जर्जर इमारतों और शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। पिछले एक सप्ताह में प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों स्कूलों को बंद कराया है। कई जगह प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं।

धमाके में एक छात्र के हाथ में गंभीर चोट लगी

लेंस शहर में एक स्कूल के पास हुए धमाके में 15 साल के एक छात्र के हाथ में गंभीर चोट लगी और उसका हाथ उड़ गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले 14 साल के ईडन नाम के एक छात्र के सिर पर आंसू गैस का गोला लगने की खबर सामने आई थी। हादसे में उसके जबड़े में दो जगह फ्रैक्चर हुआ और उसे सर्जरी करानी पड़ी।

प्रदर्शन में 190 छात्र घायल हुए

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान अब तक कम से कम 190 छात्र घायल हुए हैं, जबकि 5,060 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में करीब 87 प्रतिशत नाबालिग बताए जा रहे हैं।

छात्रों की मांग है कि सरकार स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की कमी और कक्षाओं में बढ़ती भीड़ जैसे मुद्दों पर तत्काल कदम उठाए।

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट से हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति बन सकती हैं नई कप्तान

 छोटे से विरोध से शुरू हुआ आंदोलन

आंदोलन की शुरुआत 21 सितंबर को पेरिस के एक स्कूल से हुई थी। छात्रों की मांग थी कि स्कूल में स्टाफ और संसाधनों की कमी दूर की जाए।

स्कूल में अतिरिक्त स्टाफ भेजे जाने के बाद वहां की हड़ताल खत्म हो गई, लेकिन तब तक दूसरे इलाकों में भी विरोध शुरू हो चुका था। इसके बाद विश्वविद्यालयों के छात्र भी आंदोलन में शामिल हो गए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन