Monday, September 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्कूल बैग नहीं लाने पर छात्र को पीटा ,पैर में रॉड डालना...

स्कूल बैग नहीं लाने पर छात्र को पीटा ,पैर में रॉड डालना पड़ी, टीचर पर FIR

छतरपुर: जिले के एक स्कूल में कक्षा 1 में पढ़ने वाले 5 साल के बच्चे को शिक्षक ने पीट दिया। उसके पैर में फ्रैक्चर आया है। परिजनों ने स्कूल संचालक की शिकायत की है। वहीं शिक्षक पर पुलिस ने FIR दर्ज कराई है।
सुबह करीब 8:30 बजे वह स्कूल वाहन से स्कूल गया था। करीब 10:30 बजे शिक्षक बच्चे को वापस घर लेकर पहुंचे और परिजनों को बताया कि बच्चे को चोट लगी है।

FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, बच्चे ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को बताया कि वह स्कूल जाते समय अपना बैग रास्ते में फेंक आया था। स्कूल पहुंचने पर बैग नहीं लाने को लेकर शिक्षक ने उससे पूछताछ की।
आरोप है कि इसी बात पर शिक्षक ने बच्चे के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी दाहिनी जांघ पर पैर से चोट पहुंचाई।

निजी अस्पताल में हुआ इलाज,पैर में डाली गई रॉड

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद बच्चे की दाहिनी जांघ में गंभीर चोट आई थी। उसे छतरपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच और एक्स-रे में फ्रैक्चर सामने आया। इसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बच्चे की जांघ में रॉड डाली। बच्चे को एक दिन अस्पताल में भर्ती रखने के बाद छुट्टी दी गई।

इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन देने का आरोप परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने शिक्षक से बच्चे के इलाज का खर्च उठाने को कहा था। आरोप है कि शिक्षक ने दो-तीन दिन तक इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में इलाज कराने से इनकार कर दिया।

इसके बाद परिजन 27 सितंबर को बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट, एक्स-रे और डॉक्टर की पर्ची लेकर भगवां थाने-पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  रीवा जिले के त्योंथर में घर के अंदर चल रही थी प्रार्थना सभा, पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों की शिकायत पर शिक्षक रविंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ बच्चे के इलाज में होने वाले खर्च की व्यवस्था कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन