Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsक्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला: 30 की मौत, 82 घायल

क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला: 30 की मौत, 82 घायल

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रविवार को बड़ा आत्मघाती हमला हुआ, जिसने पूरे पाकिस्तान को हिला दिया। चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक हुए भीषण विस्फोट की चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रेन को बनाया गया निशाना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके के समय जाफर एक्सप्रेस क्वेटा कैंट की ओर बढ़ रही थी। तभी रेलवे ट्रैक के पास जोरदार आत्मघाती विस्फोट हुआ। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और आसपास का इलाका धुएं और आग की लपटों से भर गया। धमाके के बाद स्टेशन और ट्रैक के आसपास चीख-पुकार मच गई। कई यात्री ट्रेन के अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाद में रेस्क्यू टीमों ने बाहर निकाला।

धमाके के बाद लगी आग

बता दें विस्फोट के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक के आसपास आग लग गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमाके का असर इतना ज्यादा था कि आसपास की इमारतों के शीशे तक टूट गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायलों को क्वेटा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरे इलाके की घेराबंदी

वहीं हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। बम डिस्पोजल यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। फिलहाल किसी संगठन ने आधिकारिक रूप से हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जांच एजेंसियां बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादी संगठनों के एंगल से भी मामले की जांच कर रही हैं।

बलूचिस्तान में लगातार बढ़ रही हिंसा

बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान का सबसे संवेदनशील और अशांत इलाका माना जाता है। यहां रेलवे ट्रैक, सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी ढांचों पर लगातार हमले होते रहे हैं। हाल के महीनों में सुरक्षा हालात और अधिक बिगड़े हैं, जिससे पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन